नई दिल्ली।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को इस्तीफा क्या दिया , मानो बीजेपी को एक सियासी मुद्दा दे दिया। अब इस इस्तीफे ओर भारतीय जनता पार्टी कॉंग्रेस पार्टी पर आक्रामक हो चली है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के नेता ही उसके पाखंड के लिए आईना दिखा रहे हैं।
शहजाद का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई मिशन या विजन नहीं है। पार्टी सिर्फ भ्रम, विभाजन और विरोधाभास में डूबी हुई है। उन्होंने कहा, दिल्ली में कांग्रेस ने ऐसे लोगों को टिकट दिया, जिनका दिल्ली से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी दिल्ली की सड़कों पर इस बात का विरोध कर रहे थे। पूनावाला ने कन्हैया कुमार को दिल्ली से टिकट दिए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, कन्हैया कुमार ने सशस्त्र बलों को गाली दी। नक्सलियों को शहीद कहा। इसके बावजूद उन्हें टिकट दिया गया।
पूनावाला ने कहा, आप ने कहा था दिल्ली में कांग्रेस का अस्तित्व पूरी तरह खत्म कर देंगे। आप ने कहा था, शीला दीक्षित और सोनिया गांधी को जेल में डालेंगे। उधर कांग्रेस ने शिकायत की थी कि कैसे आम आदमी पार्टी शराब घोटाले में शामिल है। लेकिन सिर्फ राजनीतिक वजहों से कांग्रेस और आप साथ आ गए। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वोटर एक साथ आ जाएंगे। आज कांग्रेस अपने नेताओं को बनाए रखने में असमर्थ है क्योंकि उसके अपने नेता कांग्रेस को उसके पाखंड के लिए आईना दिखा रहे हैं।